Home Blog अखिल भारतीय सतनाम सेना की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, धर्मगुरु सोमेश बाबा ने...

अखिल भारतीय सतनाम सेना की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, धर्मगुरु सोमेश बाबा ने दिया गुरुवाणी का संदेश

0

मुंगेली।- लोरमी विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरवार खुर्द में अखिल भारतीय सतनाम सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार 15 मार्च 2026 को पंचायत भवन में आयोजित की गई। इस अवसर पर सतनामी समाज के आदेशक निर्देशक, धर्मगुरु सतधारी तपस्वी गुरु सोमेश बाबा जी के पावन सान्निध्य में समाज को एकजुट करने, गुरु परंपरा को आगे बढ़ाने और सतनाम के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बैठक से पूर्व धर्मगुरु सोमेश बाबा जी के द्वारा 8 मार्च से 14 मार्च 2026 तक लोरमी परिक्षेत्र में “घर-घर गुरु चरण” कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान बाबा जी ने समाज के इच्छुक लोगों के घर पहुंचकर गुरुवाणी का अमृत संदेश दिया तथा सभी को सत्य, अहिंसा, भाईचारा और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस पवित्र कार्यक्रम को समाज के लोगों ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ ग्रहण किया।
15 मार्च को आयोजित समापन बैठक में धर्मगुरु सोमेश बाबा जी ने अपने प्रवचन में बाबा गुरु घासीदास जी, गुरु अमरदास जी और गुरु बालकदास जी के उपदेशों को याद करते हुए कहा कि सतनाम का मार्ग सत्य, समानता और अहिंसा का मार्ग है। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित और सशक्त बनाकर ही सतनाम के विचारों को आगे बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान करते हुए कहा कि हर घर में सतनाम का प्रचार-प्रसार, गुरु गद्दी की स्थापना और गुरु परंपरा के विचारों को अपनाना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी ज्ञान, संस्कार और मानवता के मार्ग पर चल सकें।
बैठक में अखिल भारतीय सतनाम सेना के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने और संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने पर भी विशेष चर्चा की गई। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक में 5000 सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़कर सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले सकें।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सतनाम सेना का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं बल्कि समाज में शिक्षा, जागरूकता, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है। गुरु परंपरा के आदर्शों को अपनाकर ही समाज को समृद्ध, ज्ञानवान और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
बैठक में लगभग 100 से अधिक समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सतनाम सेना लोरमी के ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद सतनामी, उपाध्यक्ष हरजीत सतनामी, सोशल मीडिया प्रभारी भोला सतनामी, महेश्वर सतनामी, बजरंग सतनामी, विद्या चरण सतनामी, धनेश्वर सतनामी, गया सतनामी, पप्पू सतनामी, सेक्टर महंत देवदास सतनामी, उत्तर सतनामी, ब्लॉक महंत राधे सतनामी, जिला महंत राजा मिरी सतनामी सहित बड़ी संख्या में संत समाज और सतनाम सेना के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में समाज की उन्नति, एकता और सतनाम के प्रसार के लिए सभी ने मिलकर संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here