Home Blog अपहरण कर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

अपहरण कर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

0

📍 थाना – सिटी कोतवाली कांकेर
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📍 दिनांक – 15.03.2026

🔷 नाबालिग बालिका व आरोपी को नारायणी (उत्तर प्रदेश) से किया गया बरामद।
🔷 थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Ro.No - 13672/156

🟨 मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 06.03.2026 की रात्रि में उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ लेकर चला गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में गुम इंसान क्रमांक 23/26 दिनांक 09.03.2026 दर्ज किया गया तथा पृथक से अपराध क्रमांक 92/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

◽मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी (प्रशिक्षु) प्रतिक दादासाहेब बनसोडे (भा.पु.से.) द्वारा एक विशेष टीम गठित कर नाबालिग बालिका एवं आरोपी की तलाश हेतु रवाना किया गया।

◽विवेचना के दौरान सायबर सेल कांकेर की सहायता से बालिका एवं आरोपी के नारायणी (उत्तर प्रदेश) में होने की जानकारी मिली। टीम द्वारा महिला प्रधान आरक्षक किरण परिहार के नेतृत्व में नारायणी पहुंचकर खोजबीन की गई, नाबालिग बालिका को संदेही के कब्जे से बरामद कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

◽दिनांक 14.03.2026 को नाबालिग बालिका एवं संदेही को थाना सिटी कोतवाली कांकेर लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान नाबालिग बालिका ने बताया कि आरोपी पुनेश्वर नेताम द्वारा साथ ले जाया गया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया।

◽उक्त तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 64(1), 65(1) बीएनएस एवं 4 पॉक्सो एक्ट का अपराध पाए जाने से उक्त धाराओं का समावेश कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

🔶 गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1. पुनेश्वर नेताम, पिता – हिरऊराम नेताम
उम्र – 21 वर्ष
निवासी – पालवाड़ी, पोस्ट सिगंपुर, थाना दुकली, जिला धमतरी (छ.ग.)

🔶 पुलिस टीम
थाना प्रभारी (प्रशिक्षु) प्रतिक दादासाहेब बनसोडे (भा.पु.से.),सउनि भुनेश्वरी भगत,महिला प्रधान आरक्षक 560 किरण परिहार,आरक्षक 1472 तनिश कावड़े,सायबर सेल प्रभारी यशवंत श्याम,
आरक्षक भूपेश नेताम।

🔶 कांकेर पुलिस की अपील
◽अपराधों पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोकने में सहायक हो सकती है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है।

◽ इस हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here