Home Blog एलपीजी को लेकर कांग्रेस अफवाह फैलाने में लगी है – महेश जैन

एलपीजी को लेकर कांग्रेस अफवाह फैलाने में लगी है – महेश जैन

0

कांकेर। देश में घरेलू एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की कमी का अफवाह फैला कर कांग्रेस पूरे देश मे अराजक स्थिति पैदा करना चाहती है । उक्त आरोप भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस पर लगाया है ।
महेश जैन ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री ने स्पष्ट रूप से देशवासियों को ये आश्वस्त कर दिया है कि खाड़ी देशों में युद्ध के बावजूद देश मे पेट्रोलियम पदार्थों की कमी नही है उसके बाद भी कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां देशवासियों के बीच तेल, गैस की कमी का अफवाह फैला कर लोगो मे भ्रम की स्थिति पैदा करते उन्हें ज़बरदस्ती गैस के लिये लाइन में लगवा रहे है । एलपीजी की कालाबाजारी में विपक्ष के नेता ही पकड़े जा रहे है ।
श्री जैन ने कांग्रेस पर आरोप लगाते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां निम्न स्तर की हरकतें कर रहे है । इन्हें देशहित से ज्यादा प्रधानमंत्री का विरोध दिखता है । ईरान अमेरिका युद्ध के कारण जब देश मे पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति थोड़ी प्रभावित हुई है ऐसे समय मे कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़े होने के बजाय पूरे देश मे सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर देश विरोधी कृत्य में लिप्त है । उन्होंने कहा कि सत्ता की लालसा में कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी और उनके कार्यकर्ता इतने अंधे हो चुके है कि इन्हें देशहित और देश विरोधी कृत्य में अंतर ही समझ नही आता ।
महेश जैन ने कहा कि ईरान अपने क्षेत्र से केवल भारतीय जहाजो को ही जाने दे रहा है ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक कूटनीति का परिणाम है ।
उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले रोजाना सालों साल एक सिलेंडर के लिए लाइन लगती थी या ये कहो कि परिवार के एक सदस्य का तो काम ही ये था कि सिलेंडर के लिए लाइन में लगना, ऐसा क्या हुआ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के तुरंत बाद लाइन गायब हो गई और 24 घंटे में सिलेंडर मिलने लग गया । आज स्थिति ऐसी कर दी गई है कि गैस डीलर खुद पूछने लग गए कि नया गैस कनेक्शन लगवा लो। आज सब जानते हैं की अभी जो थोड़ी समस्या आई है ये विश्वव्यापी समस्या है जो कि पूरे विश्व की समस्या है लेकिन कांग्रेसियो को विरोध करना है, धैर्य नहीं रखना है। 13 दिन में ही हाहाकार मचा रखा है । हमे ये ध्यान रखना है कि ये हम सभी का देश है और प्रधानमंत्री मोदी के रहते सबसे सुरक्षित है। ये सारा कुछ कांग्रेस और वामपंथियों के द्वारा बढ़ा चढ़ाकर हल्ला मचाया जा रहा है , और वो भी इसलिये की नकली गांधी परिवार फिर सत्ता में आए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here