📍थाना सिकसोड
📍 जिला उत्तर बस्तर कांकेर
📅 दिनांक – 17.03.2026
🟥24 घंटे के अंदर सिकसोड पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार।
🟥नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में थाना सिकसोड पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
🔷 गिरफ्तार आरोपीयों का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-
◽ शेरसिंग कोमरा पिता चमार सिंग कोमरा उम्र 27 वर्ष जाति गोड निवासी नेड़गाव चौकी कच्चे थाना भानुप्रतापपुर।
◽थाना सिकसोड के अपराध क्रमांक 04/2026 धारा- 64(1), 64(2)(एम), 65(1) भारतीय न्याय संहिता, 04, 06 पाॅक्सो एक्ट।
🔷 मामले का संक्षिप्त विवरण:-
◽प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15.03.2026 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी शेरसिंग कोमरा (उम्र 27 वर्ष), निवासी नेड़गांव (थाना भानुप्रतापपुर), ने दिनांक 12.02.2026 को प्रार्थी की नाबालिक पुत्री को जबरन अपने साथ ले जाकर आमाकोट जंगल के समीप एक लाड़ी में रातभर रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के पश्चात आरोपी द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे भयवश पीड़िता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।
रिपोर्ट के आधार पर थाना सिकसोड में अपराध क्रमांक 04/2026 धारा 64(1), 64(2)(एम), 65(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 04, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
◽मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष बंछोर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिकसोड के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। इसके पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
👮 पुलिस टीम:
उप निरीक्षक हेमलता परिहार, सहायक उप निरीक्षक तुमेश्वर साहू, प्रधान आरक्षक धनाजी मौर्य, आरक्षक अनिल तारम, सरजू नेताम एवं दीपा नाग की सराहनीय भूमिका रही।
📢 कांकेर पुलिस की अपील:
महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 94791-55925 पर संपर्क करें। सभी सूचनाएं एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।



