🔶थाना नरहरपुर
🔶जिला उ.ब. कांकेर
🔶दिनांक 17.03.2026
➡️चोरी किये सामानों को अपने वाहन CG 26 E 7100 में रखकर बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा था आरोपी।
➡️थाना नरहरपुर जिला उ.ब. कांकेर पुलिस की कार्यवाही।
🔶 घटना का संक्षिप्त विवरण
◽प्रार्थी कमल ठाकुर पिता बसंत लाल ठाकुर उम्र 30 वर्ष ग्राम कोचवाही थाना नरहरपुर जिला उ.ब. कांकेर ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के ट्रेक्टर क्रमांक CG 19 BF 3742 एवं उसके मामा किशोर जुर्री निवासी अरौद के ट्रेक्टर क्रमांक CG 18 P 9411 से रोजाना की भांति दिनांक 13.03.2026 को खेती मरम्मत काम कर दोनो ट्रेक्टर को घर बाड़ी में खड़ा किये ।
◽जिसे दिनांक 14.03. 2026 को सुबह 06.00 बजे उठकर देखा तो दोनो ट्रेक्टर का बैटरी कव्हर खुला हुआ था। पास जाकर देखा तो प्रार्थी के ट्रेक्टर क्रमांक CG 19 BF 3742 के बैटरी SF, हाइड्रोलिक पट्टी, ट्राली हींज, ट्राली टोचन कीमती एवं किशोर जुर्री के ट्रेक्टर क्रमांक CG 18 P 9411 का बैटरी एमरान, हाइड्रोलिक पट्टी, कल्टीवेटर एडजेस्टर जुमला कीमती 32000/- रू. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना में अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 303(2) BNS कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
◽ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण, उप. पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर (DRG) के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना नरहरपुर हमराह स्टाप मे थाना नरहरपुर से आरोपी की पतासाजी व विवेचना हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
◽आरोपी सुखूराम शोरी पिता स्व. सत्ताराम शोरी उम्र 45 वर्ष निवासी बनसागर थाना नरहरपुर जिला कांकेर को दिनांक 17.03.2026 को हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
🔶गिरफ्तार आरोपी एवं अपराधिक रिकार्ड
◽सुखू राम शोरी पिता सत्ता राम शोरी उम्र 45 वर्ष निवासी बनसागर थाना नरहरपुर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)
🔶जप्त सामग्रीः-
1. ट्रेक्टर क्रमांक CG 19 BF 3742 के बैटरी SF, 2.हाइड्रोलिक पट्टी,ट्राली हींज,ट्राली टोचन,
3.ट्रेक्टर क्रमांक CG 18 P 9411 का बैटरी एमरान,
4. हाइड्रोलिक पट्टी,
5. कल्टीवेटर एडजेस्टर जुमला कीमती 32000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन विटरा ब्रेजरा क्र. CG 26 E 7100।
🔶 पुलिस टीम का विवरण-
1. थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल
2. प्र.आर. 316 संवलू राम नेताम, 517 परमानन्द सिन्हा
3. आर. 1090 निलेश साहू, आर. 798 रमेश नाग, आर. 559 पवन मरकाम, आर. 767 धर्मेन्द्र साहू



