ध्वजारोहण, संगोष्ठी और सम्मान समारोह के साथ मनाया गया स्थापना दिवस
खोगापानी (एमसीबी)। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर हसदेव मण्डल अंतर्गत नगर पंचायत खोगापानी के विभिन्न बूथों में कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान बूथ क्रमांक 304 एवं 305 में भाजपा का ध्वजारोहण किया गया तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के ध्वजारोहण के साथ भारत माता के छायाचित्र एवं पार्टी के पुरोधाओं के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए की गई। इसके पश्चात वक्ताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के महत्व एवं संगठन की भूमिका के संबंध में संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्षों संतोष रजक एवं शिवलाल चौधरी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (पिछड़ा वर्ग) एवं बूथ क्रमांक 304 के प्रभारी धीरेन्द्र विश्वकर्मा, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एस.डी. द्विवेदी, कार्यक्रम के मंडल संयोजक जितेंद्र प्रताप सिंह, हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास, बूथ क्रमांक 305 के प्रभारी दिलीप सेन, बूथ अध्यक्ष संतोष रजक एवं शिवलाल चौधरी, वरिष्ठ पार्षद इरशाद अहमद, अर्चना उर्मलिया, देवनारायण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन लाल मिश्रा, नोवेल सिंह, अनिल तिवारी, अनिल बर्मन, संतोष राय, अब्दुल अजीज, पूर्व मंडल महामंत्री सौरभ गुप्ता, असलम खान, सोहन नामदेव, चंदन सिंह, अजीत बड़ात्या, संजय केवट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा से मंडल अध्यक्ष रेनू सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य सरिता श्रीवास्तव, माही सेन, अंजली विश्वकर्मा, शमा खान, बीना वैष्णव, महामंत्री मौसमी राय, टूम्पा मुखर्जी, नीलम मिश्रा, नीला मंडल, लीलावती, सुशीला सिंह सहित सम्माननीय कार्यकर्तागण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भाजपा हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास ने की।



