Home कांकेर ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 गांजा तस्कर...

ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार

0

 

⏹️ आरोपी आशुतोष जोद्दार से 42250/ रूपये का 850 ग्राम अवैध गांजा जप्त।

Ro.No - 13759/40

⏹️आरोपी मिलन सरकार से 21000/ रूपये का 420 ग्राम अवैध गांजा जप्त।

⏹️थाना पखांजूर जिला कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

 

🟦पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) की पहल पर जिले में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

🟦 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पखांजूर श्री रवि कुजूर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी पखांजूर उपनिरीक्षक अनिल पालेश्वर के नेतृत्व में ” उजियारा अभियान” के तहत पखांजूर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 01 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा, गांजा बिक्री की नगदी राशि तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन जप्त की गई है।

 

🟦 घटना का विवरण:-

दिनांक 30.05.2026 को पखांजूर पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम PV 22 निवासी गोपाल जोद्दार ग्राम पीव्ही 37 रूपनगर तिराहा आम झाड़ के पास हरा लाल पीला लाईनदार प्लास्टिक थैला के अन्दर मादक पदार्थ गांजा रखकर ब्रिकी हेतु ग्राहक तलाश रहा है कि सचूना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल ASI वेदन सलामे के हमराह पुलिस स्टाफ कार्यवाही हेतु ग्राम PV 37 रूपनगर मुबखीर द्वारा बताये स्थान की घेराबंदी कर 01 व्यक्ति आशुतोष जोद्दार पिता स्व० गोपाल जोद्दार उम्र 58 वर्ष पता पीव्ही 22 लखनपुर थाना पखांजूर द्वारा अपने कब्जे में रखे थैला को चेक करने पर एक हरा, लाल, पीला रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 850 ग्राम किमती ₹42,250/- रूपया व गांजा बिक्री रकम 500 रूपये व गांजा तौल करने का इलेक्ट्रानिक तौल मशीन को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

🟦इसी प्रकार दूसरी सूचना पर ग्राम पीव्ही-132यशवंतनगर निवासी मिलन सरकार अपने घर परछी मादक पदार्थ गांजा रखकर ब्रिकी हेतु ग्राहक तलाश रहा है कि सचूना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल ASI समोद शर्मा के हमराह पुलिस स्टाफ कार्यवाही हेतु ग्राम PV 132 यशवंतनगर मुबखीर द्वारा बताये स्थान की घेराबंदी कर 01 व्यक्ति मिलन सरकार पिता तारापद सरकार उम्र 50 वर्ष निवासी पी.व्ही.132 यशवंत नगर पखांजूर थाना पखांजूर द्वारा अपने घर परछी में पलंग निचे मिट्टी के चुल्हा के अंदर छुपाकर रखे एक परदर्शी झिल्ली को चेक करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 420 ग्राम किमती,₹ 21000/- रूपया को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

🟦दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 104/2026 एवं 106/2026 के तहत धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

🟦गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड-

(01)आरोपी आशुतोष जोद्दार पिता स्व० गोपाल जोद्दार उम्र 58 वर्ष पता पीव्ही 22 लखनपुर थाना पखांजूर।

(02) आरोपी मिलन सरकार पिता तारापद सरकार उम्र 50 वर्ष निवासी पी.व्ही.132 यशवंत नगर पखांजूर थाना पखांजूर ।

 

🟦थाना पखांजूर के अपराध क्रमांक क्रमश: 104, 106/2026 धारा 20(B) NDPS ACt

 

🟦जप्त सामग्री

• कुल 01 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा।

• गांजा बिक्री की नगदी राशि ₹500।

• एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन।

• कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹63,250।

 

🟦पुलिस टीम

उपनिरीक्षक अनिल पालेश्वर, एएसआई वेदन सलामे, एएसआई समोद शर्मा, प्रधान आरक्षक भुवन देहारी, लिहेन्द्र देवांगन, उत्तम मंडल, कमल पाल, डोमेश्वर यामले, जोसेफ बड़ा, पवन सोम, परमेश्वर कुंजाम, रिजवान कुरैशी, मिथुन नेगी एवं महिला आरक्षक सरोज मंडावी सहित थाना पखांजूर स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

 

📢कांकेर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना जिला पुलिस की हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here