Home Blog मौसम विभाग की देशव्यापी चेतावनी; केरल में मॉनसून की दस्तक के साथ...

मौसम विभाग की देशव्यापी चेतावनी; केरल में मॉनसून की दस्तक के साथ इंडिया लेवल पर 19 राज्यों में अलर्ट जारी!

0

देश के कई हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन मौसम का बदला मिजाज अब मुसीबत बनने लगा है। गुरुवार को केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, जिसके साथ ही वहां भीषण बारिश का दौर शुरू हो गया। 4 जून को देश के कई राज्यों में आएं आंधी तूफान और झमाझम बारिश के बाद एक ओर गर्मी से राहत मिली तो दूसरी ओर मुसीबत भी बढ़ गई है. पेड़, टूट गए, खंभे गर गए, जगह-जगह पानी भर गया. बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में 19 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आई है. 5 जून को भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 19 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70-80 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. अगले 3 दिन मौसमका हाल ऐसा ही रहेगा. पूर्वी राज्यों में आंधी, बारिश के साथ ही बिजली भी गिर सकती है. उत्तर पूर्वी भारत में अगले 5-6 दिनों तक भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में भी आज आंधी-बारिश का अलर्ट है.

किन राज्यों में तूफान और बारिश की चेतावनी?

  • मौसम विभाग ने आज देश के 19 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
  • पूर्वोत्तर भारत में तो अगले 5-6 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भी आज मौसम खराब रह सकता है।
  • देश के 19 राज्यों दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और असम में झामाझम बारिश की अलर्ट जारी की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here