Home छत्तीसगढ़ विश्व पर्यावरण दिवस पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व का अनूठा अभियान‘एक पेड़ माँ...

विश्व पर्यावरण दिवस पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व का अनूठा अभियान‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

0

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा ग्राम नैमेड़ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा स्थानीय समुदाय को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक एवं सहभागी बनाना था।

Ro.No - 13759/40

कार्यक्रम का आयोजन फील्ड डायरेक्टर स्टायलो मंडावी (IFS) एवं उप संचालक संदीप बलगा (IFS) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) के अधिकारी, डॉ. सुनील शर्मा, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अधिकारी-कर्मचारी, पेट्रोलिंग गार्ड तथा ग्राम नैमेड़, बीजापुर एवं गुदमा की ईको डेवलपमेंट कमेटी (EDC) के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। उपस्थित प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, वन एवं वन्यजीव सुरक्षा, अवैध वन्यजीव व्यापार की रोकथाम तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि वृक्षारोपण, वन संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी इनके संरक्षण की आधारशिला है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति के प्रति सम्मान और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का प्रेरक संदेश देता है।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं तथा वन विभाग एवं WCCB के अधिकारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। सभी प्रतिभागियों ने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की शपथ तथा पौधों के दीर्घकालिक संरक्षण हेतु सामुदायिक संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here