⏹️विश्वास का फायदा उठाकर घर से सोना-चांदी के जेवरात की थी चोरी,शत प्रतिशत मशरूका की बरामदगी।
⏹️ आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोना-चांदी के जेवरात बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹1,63,350/- ।
🟫घटना का संक्षिप्त विवरण :–
⏹️प्रार्थी दिवस कुंजाम, पिता स्व. श्रवण कुंजाम, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बरेठिनबाहरा, थाना नरहरपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी पत्नी के साथ नरहरपुर साप्ताहिक बाजार गया था।घर मे कोई नही था।बाजार से वापस आने के पश्चात अगले दिन प्रातः लगभग 06 बजे जब उसकी पत्नी आलमारी की जांच की तब पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के ड्रेसिंग टेबल में रखी आलमारी की चाबी निकालकर आलमारी एवं लॉकर खोला गया तथा उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, सोने के झुमके, सोने के लॉकेट तथा चांदी के पायल चोरी कर लिए गए हैं। चोरी गए जेवरातों की कुल कीमत लगभग ₹1,63,350/- थी।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नरहरपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 105/2026 – धारा 303(2) बीएनएस तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🟫पुलिस कार्यवाही:-
⏹️प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
⏹️विवेचना के दौरान प्रार्थी, विभिन्न गवाहो और मुखबिरो से लगातार पूछताछ की जा रही थी साथ ही प्रार्थी के घर आने जाने वाले और परिचितो पर नजर रखी जा रही थी। लगातार पूछताछ और सूचना संकलन के आधार पर संदेही महिला चन्द्रकला मरकाम जो प्रार्थी की पत्नी की परिचित है से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया तथा बताया कि घटना के दिन घर में कोई नहीं होने का लाभ उठाकर उसने ड्रेसिंग टेबल में रखी आलमारी की चाबी निकालकर लॉकर खोला और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर अपने घर में छिपाकर रख दिए। जिसे आरोपिया के पेश करने पर गवाहों के समक्ष 02 नग सोने का झुमका, 01 नग सोने मंगलसुत्र, दो सोने का दाना, 02 नग सोने का लॉकेट एवं एक जोडी चांदी का पायल जुमला कीमती 1,63,350 रूपये को जप्त किया गया।
🟫 गिरफ्तार आरोपियाः-चन्द्रकला मरकाम पति शांतिलाल मरकाम उम्र 23 वर्ष निवासी उरैया थाना नरहरपुर जिला उ.ब. कांकेर अपराध धारा का घटित का करना पाये जाने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
🟫पुलिस बल का विवरण: निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल थाना प्रभारी नरहरपुर, उनि (प्रशिक्षु) पीयुश कुमार यादव, प्र.आर. खेमराज नेताम, आर. निलेश साहू, म.आर. सरिता गोटी, रानी नेताम।
🟫 कांकेर पुलिस की अपील-
नागरिकों से किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर देने की अपील की है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।



