Home Blog शाला प्रवेश उत्सव एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

शाला प्रवेश उत्सव एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

0

दसपुर। शासकीय प्राथमिक शाला, गुड़रापारा दसपुर. में शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं पुष्प देकर स्वागत किया गया तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। एवं वृक्षारोपण किया गया | उपस्थित अतिथियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है तथा इसे दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच सूर्या नेताम एवं जनपद सदस्य श्रीमती हिमेश्वरी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया तथा अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण प्रधान पाठक श्रीमती इंदिरा ठाकुर , सहा शिक्षक विश्वजीत यादव ,डॉक्टर तोरण छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here