Home Blog सरस्वती शिशु मंदिर कांकेर में मनाया गया योग दिवस

सरस्वती शिशु मंदिर कांकेर में मनाया गया योग दिवस

0

शिक्षकों एवं बच्चों ने किया योग

दसपुर ।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी कांकेर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर योग शिक्षक श्री मोहन सेनापति ने विद्यालय के आचार्यों एवं बच्चों को योग की विभिन्न क्रियाएँ बतलाई।
सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर वंदना की प्रस्तुती हुई। तत्पश्चात विद्यालय की आचार्या श्रीमती रेणुका जैन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 21 जून 2015 को की गई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा संयुक्त राष्ट्र सभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने का प्रस्ताव लाया गया था। जिसे 177 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ था। तब से प्रति वर्ष 21 जून को हम योग दिवस मनाते आ रहे हैं। उत्तरी गोलार्ध पर 21 जून का दिन सबसे अधिक लंबा दिन माना जाता है। योग सुदीर्घ व स्वस्थ जीवन का प्रतीक है। शारीरिक मांनसिक व आध्यात्मिक दृष्टि से योग एक महत्वपूर्ण क्रिया है।
प्राचार्य भूपेंद्र तिवारी ने योग को भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताया और कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार को विश्व में स्थापित करने में योग का विशेष योगदान है। हमारे ऋषि मुनी योग किया करते थे। तथा दीर्घायु जीवन पाया करते थे। हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए।
मुख्य वक्ता व योग गुरु मोहन सेनापति ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण देन है। जो समाज को जोड़ने का कार्य करती है। यह हमारे मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने योग की क्रियाएँ करवाई।जिसमें घुटना संचालन, गति संचालन, ताड़ासन, शवासन, वज्रासन, शशांक आसन,कपालभाति, भामरी प्राणायाम, अनुलोम विलोम, आदि विभिन्न योग की क्रियायें शामिल थी।
अंत में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य जीवन गंगबेर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य, दीदियां, भैया बहन व पालक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here