Home Blog अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करने वाले आरोपी को आमाबेड़ा पुलिस...

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करने वाले आरोपी को आमाबेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0
🔹 10 नग बीयर बॉटल में रखी SIMBA Beer, 05 नग शोले कंपनी का प्लास्टिक बॉटल अंग्रेजी शराब           पौवा एवं 03 नग गोवा कंपनी का अंग्रेजी शराब जप्त।
🔹 कुल 07 लीटर 940 एमएल अंग्रेजी शराब, कीमत ₹4,300 तथा नकदी रकम ₹650 की गई जप्त।
🔹 “उजियारा अभियान” के तहत आमाबेड़ा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में संचालित “उजियारा अभियान” के अंतर्गत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री आशीष बंछौर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना आमाबेड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

दिनांक 19.06.2026 को थाना आमाबेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नरसिंह सलाम निवासी नीलझर द्वारा अपने घर-बाड़ी में बिक्री हेतु अवैध रूप से अंग्रेजी शराब संग्रहित कर रखी गई है। सूचना की तस्दीक उपरांत थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थान पर विधिवत आबकारी रेड कार्रवाई की गई।रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर-बाड़ी की तलाशी लेने पर 10 नग बीयर बॉटल में रखी SIMBA Beer, 05 नग शोले कंपनी का प्लास्टिक बॉटल अंग्रेजी शराब पौवा एवं 03 नग गोवा कंपनी का अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। कुल 07 लीटर 940 एमएल अंग्रेजी शराब, अनुमानित कीमत ₹4,300 तथा नकदी रकम ₹650 बरामद हुई।
उक्त शराब रखने एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस नहीं पाए जाने पर शराब को मौके पर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना आमाबेड़ा में अपराध क्रमांक 16/2026, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

Ro.No - 13848/159

आरोपी का विवरण
नाम – नरसिंह सलाम पिता – स्व. सोमाराम सलाम
उम्र – 46 वर्ष निवासी – नीलझर, थाना आमाबेड़ा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

जप्त संपत्ति
* 10 नग बीयर बॉटल में रखी SIMBA Beer
* 05 नग शोले कंपनी का प्लास्टिक बॉटल अंग्रेजी शराब पौवा
* 03 नग गोवा कंपनी का अंग्रेजी शराब
* कुल मात्रा – 07 लीटर 940 एमएल
* नकदी रकम – ₹650
* कुल अनुमानित कीमत – ₹4,950

 सराहनीय पुलिस टीम
निरीक्षक विनोद कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक गिरीशचन्द कुर्रे, प्रधान आरक्षक महेश नेताम, आरक्षक चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, आरक्षक विकास बघेल, आरक्षक नंदकुमार ठाकुर एवं महिला आरक्षक प्रतिभा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 कांकेर पुलिस की अपील
◽ अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस एवं आम जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी सी सूचना भी            किसी बड़े अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
◽ जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना प्राप्त करने हेतु अपराध              हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। प्राप्त प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान            पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here