🟦 आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी जप्त।
🟦 थाना सिकसोड़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
⏺️मामले का संक्षिप्त विवरण :-
पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री आशीष बंछोर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ श्री शुभम तिवारी के मार्गदर्शन में थाना सिकसोड़ पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
⏺️दिनांक 17.06.2026 को पीड़िता अपने चाचा के घर ग्राम कस्तूरा पहुंची थी। पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया कि उसका पति सूरज लाल पोटाई उस पर अवैध संबंध का शक करता है तथा आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। परिजनों द्वारा अगले दिन गांव में बैठक कर समझाइश देने की बात कही गई थी।उसी रात लगभग 12:15 बजे आरोपी सूरज लाल पोटाई पीड़िता के चाचा के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए अपनी पत्नी पर जान से मारने की नियत से घर में रखे टांगी से हमला कर दिया, जिससे पीड़िता के सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आए उसके चाचा पनकू राम उइके पर भी आरोपी ने टांगी से हमला कर घायल कर दिया, जिससे उनकी बायीं आंख के नीचे चोट आई।
⏺️प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिकसोड़ में अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 109, 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
⏺️गिरफ्तार आरोपी का विवरण :-
🔸 सूरज लाल पोटाई, पिता रजेसिंह पोटाई, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कस्तूरा, थाना सिकसोड़, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
⏺️जप्त संपत्ति :-
🔸 घटना में प्रयुक्त 01 नग लोहे की टांगी (लकड़ी के बेंट सहित)।
⏺️पुलिस टीम :-
🔸 निरीक्षक पतिराम पोडियाम, थाना प्रभारी
🔸 सहायक उप निरीक्षक तुमेश्वर साहू
🔸 प्रधान आरक्षक धनीराम साहू
🔸 आरक्षक अनिल तारम
🔸 आरक्षक मनोज टोप्पो
📢कांकेर पुलिस की अपील :-
अपराध नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने हेतु अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है।दी गई प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।



