लंबे समय से जिले के विभिन्न तहसीलों में दी अपनी सेवाएं
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – राजस्व विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी 1988 से अपनी सेवाएं देने वाले कृष्ण कुमार तामडी के सेवानिवृत्त होने पर 30 जून को मुख्यालय में जिले के कलेक्टर विश्व दीप बीजापुर ने सेवा निवृत्ति प्रक्रिया पूर्ण कर विदाई दी थी। वही अपने बीच के कर्मचारी की विदाई कार्यक्रम रख बीजापुर, भोपालपटनम, गंगालूर के संयुक्त रूप से तहसील कार्यालय उसूर में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, पटवारियों एवं कार्यालयीन स्टाफ ने उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। कृष्ण कुमार तामडी ने अपने सेवाकाल में जिले की विभिन्न तहसीलों बीजापुर, भोपालपटनम, भैरमगढ़, कुटरू सहित वर्तमान पदस्थापना उसूर तहसील में अपनी सेवाएं दीं। लिपिक वर्ग-2 के रूप में कार्यरत रहते हुए उन्होंने राजस्व विभाग के कार्यालयीन कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया। विशेष रूप से कानून शाखा में पदस्थ रहते हुए उन्होंने पटवारियों की सेवा पुस्तिकाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयीन कार्यों का समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादन किया।
विदाई समारोह में नायब तहसीलदार बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित आर.आई. शंकरलाल कतलाम, के. जी. यशवंतराव, पी. एस. ठाकुर, हितेंद्र कुमार पामभोई, रमेश मनी, जीवन सिंह कुंजाम, ऋषि कोटे, राजू हपका, सेवती केरकेट्टा, मंजू मंडावी, संतोष इमडी, श्याम पाल तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों एवं सभी पटवारियों ने श्री तामडी को शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण कुमार तामडी अपने सरल, मिलनसार एवं सहयोगी स्वभाव के कारण सभी के बीच लोकप्रिय रहे। उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं दीं। उनके सेवानिवृत्त होने पर सहकर्मियों एवं पटवारियों ने भावुक होकर उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका सहयोग और मार्गदर्शन सदैव याद रखा



