राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में कांकेर-बस्तर की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन ।
14वीं सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप-2026 में दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव।
कांकेर पुलिस ने खिलाड़ियों को दी बधाई, युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील।
मेघालय की राजधानी शिलांग में 6 से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित 14वीं सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप-2026 में कांकेर जिले की महिला पुलिस अधिकारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि से पूरे कांकेर-बस्तर सहित छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
डीएसपी कविता धुर्वे ने मास्टर्स 70 किलोग्राम वर्ग में लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल कुमार राखेचा ने महिला पुलिस अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास से ही राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि कांकेर पुलिस खेलों को बढ़ावा देने एवं युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खिलाड़ियों की यह सफलता जिले के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास प्रदान करेगी।
कांकेर पुलिस जिलेवासियों की ओर से स्वर्ण पदक विजेता डीएसपी कविता धुर्वे को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की मंगलकामना करती है।



