Home Blog ग्राम भरारी में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा...

ग्राम भरारी में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न

0

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत भरारी में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। 16 जुलाई 2026 को हनुमान मंदिर एवं पुराना बाड़ा से भगवान श्री जगन्नाथ जी की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

रथ यात्रा ग्राम भरारी के बाड़ापारा, बाजार चौक, परसापारा होते हुए दर्रीपारा स्थित दुर्गा चौरा पहुंची। मार्ग में प्रत्येक घर के सामने श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की आरती उतारकर प्रसाद ग्रहण किया और सुख-समृद्धि की कामना की। दुर्गा चौरा में कुछ समय विश्राम के पश्चात रात्रि में रथ को पुनः हनुमान मंदिर लाया गया, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ यात्रा का समापन हुआ।

Ro.No - 13954/39

इस सफल आयोजन में पूर्व सरपंच द्वारिका टंडन, उपसरपंच उमाशंकर पटेल, मिथिलेश्वर पटेल, देवकुमार पटेल, राधेश्याम पटेल, दयाराम कैवर्त, छबि कैवर्त, रघुनाथ वैष्णव, लकेश्वर कैवर्त, खीरसागर पटेल, डालेश्वर पटेल, डॉ. पैकरा, मोहन पैकरा, सरोज पैकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here