Home Blog अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹2 लाख से अधिक की ठगी करने...

अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹2 लाख से अधिक की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

0
🔷 निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर की थी धोखाधड़ी, भानुप्रतापपुर पुलिस ने रायपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार।
▶️ घटना का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थिया द्वारा थाना भानुप्रतापपुर में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी प्रीतेश कुमार मोटघरे ने अपने व्यवसाय में निवेश करने पर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उससे कुल ₹2,00,018 (दो लाख अठारह रुपये) विभिन्न ट्रांजेक्शनों के माध्यम से प्राप्त किए। निर्धारित समय के बाद जब प्रार्थिया ने अपनी राशि वापस मांगी, तब आरोपी ने मोबाइल फोन बंद कर लिया तथा अपने निवास से फरार हो गया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना भानुप्रतापपुर में दिनांक 17.07.2026 को धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

Ro.No - 13848/159

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की लगातार तलाश की। घटना के बाद से आरोपी अपना ठिकाना बदलकर छिपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने उसे रायपुर क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। इसके पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

▶️ आरोपी का नाम :

प्रीतेश कुमार मोटघरे, पिता रमेश कुमार मोटघरे, उम्र 39 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई, जिला दुर्ग, वर्तमान पता – अटल आवास रोड, आमानाका, रायपुर (छ.ग.)।

▶️ पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख के नेतृत्व में गठित टीम के सहायक उपनिरीक्षक शिवचरण मरकाम, आरक्षक राकेश मरकाम (क्र.224), आरक्षक टोमन साहू (क्र.21) एवं आरक्षक अजय मंडावी (क्र.2334) का विशेष योगदान रहा।

👮 कांकेर पुलिस की अपील

अधिक मुनाफा, दोगुना पैसा या आकर्षक निवेश योजनाओं के झांसे में आने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, साइबर ठगी अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल जिला उत्तर बस्तर कांकेर         पुलिस की अपराध हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें।
आपकी पहचान एवं दी गई सूचना पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here