Home Blog समाज कल्याण विभाग की क्षितिज अपार योजना से दिव्यांग विद्यार्थियों को मिला...

समाज कल्याण विभाग की क्षितिज अपार योजना से दिव्यांग विद्यार्थियों को मिला प्रोत्साहन राशि कलेक्टर ने होनहार छात्र-छात्राओं का किया सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

0

उत्तर बस्तर कांकेर  छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित क्षितिज अपार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा सांकेतिक चेक प्रदान किए। समाज कल्याण विभाग की इस योजना के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों तथा उच्च शिक्षा में अध्ययनरत या सिविल सेवा की प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा अथवा चयनित अभ्यर्थियों को एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसी क्रम में जिले में कक्षा 10वीं में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले यश कुमार को 05 हजार रूपए, सत्र 2025-26 में कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली कु. समरिका नेताम को 05 हजार रूपए तथा उच्च शिक्षा में अध्ययनरत कु. दीपिका को 06 हजार रूपए की चेक प्रदान की गई।

उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती क्षमा शर्मा ने बताया कि 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कक्षा पहली से महाविद्यालय स्तर तक छात्रवृत्ति के साथ-साथ क्षितिज अपार योजना के अंतर्गत पात्रता अनुसार एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अपने संबंधित विद्यालय अथवा महाविद्यालय के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here