सरसीवा – सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में शिशु एवं बाल भारती का गठन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए तथा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा, स्वच्छता, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
बाल भारती के पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
अध्यक्ष – हीना पटेल, उपाध्यक्ष – कृष्णा पटेल, महामंत्री – हिमांशी साहू, अनुशासन प्रमुख – मुकेश पटेल एवं भवानी साहू, प्रार्थना प्रमुख – दिव्या साहू एवं भवानी पटेल, सांस्कृतिक प्रमुख – राधिका पटेल एवं मनीषा पटेल, स्वच्छता प्रमुख – श्रुति सिदार एवं भूपेश साहू, भोजन प्रमुख – भूमिका पटेल एवं धन्नू साहू, चिकित्सक प्रमुख – रेखा लहरे एवं विपिन साहू, खोया–पाया प्रमुख – एकता साहू एवं गौरव साहू, बागवानी प्रमुख – खुशी कर्ष, विद्या पटेल, विनय एवं विक्रम, तथा प्रचार-प्रसार प्रमुख – अखिलेश यादव, आर्यन साहू एवं धनराज दास माणिकपुरी।
शिशु भारती के अंतर्गत निर्मला साहू को अनुशासन प्रमुख, यामिनी लहरे को प्रार्थना प्रमुख, देविका यादव को स्वच्छता प्रमुख, भावेश टंडन को भोजन प्रमुख, दीपांशु टंडन को चिकित्सक प्रमुख, तानिया साहू को खोया–पाया प्रमुख तथा इंदु यादव एवं निम्मी को बागवानी प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रहलाद साहू सहित विद्यालय परिवार के हेमलता साहू, शशि प्रभा तिवारी, प्रीति पटेल, तुलसी साहू, प्रिया टंडन, सीमा भारद्वाज एवं जयमनी पटेल उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।



