सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई ,पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में किया गया पेश।
घटना का संक्षिप्त विवरण
श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 26.07.2026 को पीड़िता द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी ईश्वर सिंह गोटा निवासी ग्राम कोलियारी, थाना आमाबेड़ा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर ने वर्ष 2020 में प्रेम संबंध स्थापित करते हुए शादी करने का विश्वास दिलाया तथा इसी झांसे में रखकर जनवरी 2021 से 13 जुलाई 2026 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इंकार करने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 248/2026 अंतर्गत धारा 69 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की। आरोपी के ग्राम कोलियारी, थाना आमाबेड़ा स्थित ठिकाने पर घेराबंदी कर उसे अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी का विवरण
ईश्वर सिंह गोटा
पिता – सुकलाल गोटा
उम्र – 27 वर्ष
निवासी – ग्राम कोलियारी, थाना आमाबेड़ा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र साहू, सउनि भुनेश्वरी भगत, पीएसआई प्रज्ञा पैकरा, प्रधान आरक्षक शिव बेसरे, आरक्षक ईश्वर साहू, रोशन राठौर, रामप्रसाद साहू एवं महिला आरक्षक अंजली गोटा।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
अपराधों की रोकथाम पुलिस एवं आमजन की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की अपराधिक हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।



