बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने उन्हें औपचारिक रूप से चार्ज सौंपा।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवपदस्थ एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। गुप्ता इससे पूर्व रायपुर मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर पदस्थ रहे हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रारंभिक चर्चा की गई।
Ro.No - 13848/159



