Home Blog बाबाधाम रवाना हुए कांवड़ियों का भाजपा हसदेव मंडल ने किया भव्य स्वागत,...

बाबाधाम रवाना हुए कांवड़ियों का भाजपा हसदेव मंडल ने किया भव्य स्वागत, तिलक-चंदन एवं पुष्पवर्षा कर दी शुभकामनाएं

0

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट

एमसीबी/खोगापानी । सावन माह की पावन बेला में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) में जलाभिषेक के लिए रवाना हो रहे कांवड़ियों का नगर पंचायत खोगापानी में भारतीय जनता पार्टी हसदेव मंडल द्वारा भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। डोल-नगाड़ों की मंगल ध्वनि के बीच कांवड़ियों का तिलक-चंदन लगाकर, पुष्पवर्षा कर तथा मुंह मीठा कराकर उनकी पावन यात्रा के लिए शुभकामनाओं सहित विदाई दी गई।

Ro.No - 13848/159

इस दौरान पूरा वातावरण “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। उपस्थित जनसमुदाय ने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय एवं सकुशल संपन्न होने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खोगापानी क्षेत्र के कांवड़िए सावन माह में झारखंड के देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए हैं। यह धार्मिक यात्रा क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा एवं सनातन परंपरा का प्रतीक मानी जाती है।

इस अवसर पर भाजपा हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबीता सिंह, मंडल महामंत्री भगवान दास, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा, डॉ. हरिलाल सिंह, पी. मनी, जितेंद्र राय, राजेश प्यासी, जितेंद्र गुप्ता, रमेश यादव, सुरेश चौधरी, अनीश (मिक्कू), रेनू सिंह, मौसमी राय, सुनीता सिंह, सुशीला जायसवाल, सुशीला सिंह, मनीष सिंह, शनि कुर्रे (राजू) सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here