प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी | विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन हायर सेकेंडरी विद्यालय बुढ़ीखार में सहयोग से निर्मित दो अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण आज बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के द्वारा किया गया, इस अवसर पर सबसे पहले मां सरस्वती एवं गुरुदेव वेदव्यास के छायाचित्र पर पूजन के पश्चात प्राचार्य काशीराम रजक ने स्वागत एवं अभिनंदन उद्बोधन के साथ अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता, प्रार्थना शेड की आवश्यकता पर कलेक्टर महोदय से निवेदन किया ।
अपने उद्बोधन में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए प्राचार्य शाला प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत के सदस्य, गणमान्य नागरिक, पूर्व छात्र, प्रधान पाठक, शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से आज गुरु पूर्णिमा का दिन बुढीखार के लिए स्मरणीय होगा,जो काम आज यहां के लोगों ने प्राचार्य काशी राम रजक की अगुवाई में किया है सभी को ऐसे कार्य करने चाहिए इससे सामाजिक एकता, जन समुदाय के प्रति जागरूकता की भावना को बल मिलती है ।
कलेक्टर महोदय ने स्कूल परिसर को देखकर के यहां के स्वच्छता, बच्चों की प्रवीणता सूची के फ्लेक्स, परिसर के रंग रोगन, वृक्षारोपण की सराहना की ।साथ ही उन्होंने 2026 के परीक्षा परिणाम की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से यहां मेहनती शिक्षक ,अच्छे लोग निवास करते हैं इसलिए अच्छा काम हो रहा है।
इस प्रकार बुढ़ीखार को एक आदर्श ग्राम बनाया जा सकता है ।नशाखोरी हमारे भविष्य को बर्बाद करने के लिए तैयार है इसलिए हमें अपने बच्चों को ,अपने समाज के लोगों को नशाखोरी से मुक्त रखना होगा।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने लगभग 50 दानदाताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रेरणादायी पहल बुढीखार से प्रारंभ हुआ है ।इससे आसपास के संस्थाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए । उपस्थित सरदार तारासिंह बुद्धसिंह के वंशज पौत्र डां तविन्दरपाल सिंह अरोरा,प्रपौत्र डां नवदीप सिंह अरोरा शिक्षा के प्रति समर्पण ,दान की प्रशंसा की।
अभाव का रोना रोते हुए बैठे रहने से हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं होती तत्काल आवश्यक कामों की पूर्ति के लिए इस प्रकार के पुनीत कार्य निश्चित रूप से हमें अच्छे कार्य के लिए प्रेरित करती है ।कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन से नौकरी के साथ सेवाभावी कर्मचारियों के” सेवा भाव” की किया प्रशंसा करते हुए कहां की इस प्रकार अगर हर कर्मचारी कार्य करें तो हमारा देश आगे विकास की ओर बढ़ेगा ।
“सेवा सम्मान “प्राप्त कर्मचारियों में अभिषेक खुंटे भृत्य, बीरबल प्रसाद थवाईत प्रधान पाठक, प्रकाश कुमार कौशिक व्याख्याता, श्रीमती कल्पना टंडन व्याख्याता ,के साथ संस्था के प्राचार्य काशीराम रजक को भी उनके उत्कृष्ट प्रेरणादायक कार्य के लिए”सेवा सम्मान ” से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर श्रीमती सतकली बावरे जिला पंचायत सदस्य, ज्वाला प्रसाद बंजारे जनपद सदस्य, डॉ नवदीप सिंह अरोरा, डॉ तविंदर पाल सिंह अरोरा, सरपंच डॉ दीपक लहरे ,अध्यक्ष मिथिला थवाईत,राजेंद्र कुमार साहू, सुनील थवाईत, घनश्याम रजवार, गोवर्धन सोनी,श्यामता थवाईत, संतोषी भैना, दीपक गुप्ता, भागीरथी थवाईत, भरत थवाईत सहित गणमान्य नागरिक, शिक्षक गण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी उपस्थित मंचासीन सदस्यों ने इस संस्था की संगठनात्मक व्यवस्था ,परीक्षा परिणाम की प्रशंसा करते हुए कहा निश्चित रूप से यह संस्था अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करती है, हम जितना भी प्रशंसा करें वह कम होगी।
कार्यक्रम का संचालन रूपेंद्र सिंह महिलांगे, कल्पना टंडन, एवं डां भूपेंद्रधर दीवान के द्वारा किया गया ।अंत में आभार संस्था प्रमुख काशीराम रजक ने किया।



