Home Blog दमोह में असाटी समाज का राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, मनेन्द्रगढ़ के...

दमोह में असाटी समाज का राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, मनेन्द्रगढ़ के पत्रकार सतीश गुप्ता सम्मानित

0

दमोह। रानी दमयंती की नगरी दमोह में अखिल भारतीय असाटी महासभा एवं असाटी समाज समिति के तत्वावधान में आयोजित 11वें अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से समाजबंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों, आईआईटी, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट शिक्षकों तथा समाज के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़) के वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सतीश गुप्ता को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा समिति के सह संयोजक मनीष गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा श्रीमती प्रेमलता गुप्ता को लकी ड्रॉ विजेता के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय असाटी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी ने की। मुख्य अतिथि पंकज असाटी (जीएम, एनएचएआई, नई दिल्ली) सहित उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता एवं संगठन को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

Ro.No - 13895/163

कार्यक्रम का सफल संयोजन असाटी समाज समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी एवं संयोजक डॉ. बृजेन्द्र असाटी के नेतृत्व में हुआ। मंच संचालन डॉ. संजय असाटी, श्रीमती कंचन सत्यप्रकाश असाटी एवं महेश असाटी ने किया। समारोह के समापन पर आयोजित भव्य लकी ड्रॉ ने पूरे आयोजन को उत्साह और आत्मीयता से भर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here