Home Blog लगातार बारिश को लेकर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा की अपील, प्रशासन से...

लगातार बारिश को लेकर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा की अपील, प्रशासन से समन्वय बनाकर करें जनसेवा

0
आपदा के समय सतर्कता ही सुरक्षा, आमजन के सहयोग के लिए कार्यकर्ता रहें सक्रिय – महेश गागड़ा

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले में लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा ने आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से सतर्कता बरतने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर लोगों की सहायता करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में सड़कें बाधित हो सकती हैं और आवागमन प्रभावित होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में यदि किसी क्षेत्र का संपर्क टूटता है या लोगों को आवश्यक सहायता की जरूरत पड़ती है, तो स्थानीय एसडीएम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से तत्काल संपर्क कर राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करें।

Ro.No - 13895/163

पूर्व मंत्री गागड़ा ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए कहा कि बाढ़ या डुबान की स्थिति में किसी भी व्यक्ति को नदी, नाले अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में NDRF तथा प्रशासन के बाढ़ बचाव दल पूरी मुस्तैदी से कार्य करेंगे, इसलिए अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि आपदा की इस घड़ी में मानवीय संवेदनाओं के साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता करें तथा प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here