बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – दिल्ली प्रवास के दौरान बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बस्तर में सड़क और राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की मांग रखी।
सांसद ने जगदलपुर–नगरनार–ओडिशा सीमा, जगदलपुर–दंतेवाड़ा–बीजापुर–भोपालपटनम–तेलंगाना सीमा तथा जगदलपुर–चित्रकोट मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव दिया। साथ ही जगदलपुर को भारतमाला परियोजना से जोड़ने, रिंग रोड, बायपास, पुल, फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज और बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने के लिए विशेष पैकेज की मांग की।
Ro.No - 14097/148
महेश कश्यप ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बस्तर में व्यापार, पर्यटन, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।



