मनेन्द्रगढ़ । भरतपुर–सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह द्वारा जेल विभाग के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने के संबंध में जारी नियुक्ति पत्र शनिवार को जिला उप जेल मनेन्द्रगढ़ के उप जेल अधीक्षक संजय खैरवार को सौंपा गया।
विधायक रेणुका सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रदीप कुमार वर्मा को कोरिया/मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जेल एवं उप जेल से संबंधित कार्यों के समन्वय, जनसमस्याओं के निराकरण तथा विभागीय बैठकों में विधायक की ओर से प्रतिनिधित्व करने हेतु विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल जिला उप जेल मनेन्द्रगढ़ पहुंचा, जहां उन्होंने उप जेल अधीक्षक को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए विधायक के निर्देशों से अवगत कराया। इस दौरान जेल विभाग से जुड़े कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में सकारात्मक सहयोग पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि उप जेल प्रदीप वर्मा, विधायक प्रतिनिधि रवि गुप्ता,भाजपा हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास, भलौर सरपंच धरमपाल सिंह, पत्रकार प्रवीण निशी तथा राजेश सिन्हा उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति से जेल विभाग एवं आमजन के बीच समन्वय और अधिक प्रभावी होगा तथा जनहित से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी



