उजियारा अभियान के तहत सिकसोड पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।
ग्राम चारगांव में अवैध अंग्रेजी शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः –
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष बंछोर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब, नशा एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध “उजियारा अभियान” चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत दिनांक 01 अगस्त 2026 को साप्ताहिक बाजार व्यवस्था ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी सिकसोड को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चारगांव बाजारपारा में एक व्यक्ति अपने घर की परछी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर थाना सिकसोड पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी।
मौके पर पुलिस ने ललित नाग को अवैध शराब के साथ पकड़ा। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में FOSTER GOLD STRONG BEER की 650 एमएल क्षमता वाली 18 बोतल, JAMMU SPECIAL WHISKY के 180 एमएल वाले 68 पौवा तथा i848 SUPERIOR MALT WHISKY के 180 एमएल वाले 30 पौवा शामिल हैं। कुल 29.340 लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 17,940 है, के साथ 1,500 नगद भी बरामद किया गया, जो शराब बिक्री की रकम होना पाया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिकसोड में धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात आरोपी को 01 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय भानुप्रतापपुर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
ललित नाग, पिता स्व. दीनूराम नाग,उम्र – 35 वर्ष
निवासी – बाजारपारा, ग्राम चारगांव, थाना सिकसोड, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
बरामदगी का विवरण :-
◽ FOSTER GOLD STRONG BEER (650 एमएल) – 18 बोतल
◽ JAMMU SPECIAL WHISKY (180 एमएल) – 68 पौवा
◽ i848 SUPERIOR MALT WHISKY (180 एमएल) – 30 पौवा
◽ कुल अंग्रेजी शराब – 29.340 लीटर
◽ शराब की अनुमानित कीमत – 17,940
◽ नगद राशि – 1,500
◽ कुल जब्ती – 19,440
सराहनीय पुलिस टीम
निरीक्षक पतिराम पोडियाम, थाना प्रभारी सिकसोड
सहायक उपनिरीक्षक धनीराम साहू,आरक्षक भूषण दर्रो,आरक्षक अनिल सलाम,आरक्षक हेमंत शोरी ।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



