कांकेर । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए आज ‘‘एम्बीशन ग्रुप’’ के तत्वाधान में एंबीशन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने एक सराहनीय कदम उठाया है। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर कांकेर शहर में ‘‘ग्रीन आर्मी’’ नाम से एक नए पर्यावरण संगठन की स्थापना की है।
संगठन के संस्थापक श्री लक्ष्मण रात्रे जी ने इस मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए बताया सभी शासकीय परिसरों में होगा सघन वृक्षारोपण। शहर के सभी स्कूल-कॉलेज परिसरों, शासकीय संस्थाओं और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है।
आज के समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है, और इसके लिए केवल पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा करना और लोगों में जन जागरूकता फैलाना भी हमारी इस मुहिम का अहम हिस्सा है। ‘‘ग्रीन आर्मी’’ के इस प्रयास की स्थानीय नागरिकों और बुद्धिजीवियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।
‘‘ग्रीन आर्मी’’ के द्वारा द्वितीय चरण में आज का शासकीय इंदरू केंवट कन्या महाविद्यालय परिसर कांकेर में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के दौरान अलग-अलग नस्ल के पौधों का रोपित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से बदाम, जामुन, अमरूद, आम, कटहल और नीम वृक्ष को शामिल किया गया है।
आज आयोजित हुए इस चरण वृक्षारोपण अभियान में शामिल रहे ‘‘ग्रीन आर्मी’’ के निम्नांकित प्रमुख सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। यशोमती नेताम, दिव्या निषाद, सोनाली विश्वकर्मा, गंगोत्री निषाद, खुशबू साहू, चांदनी यादव, नम्भू शोरी, लोकेश रिगरी, चंद्रेश बघेल, अभिषेक यादव, कुसुम मंडल, सपना हलदार, भूमिका साहू, वैदेही यादव, हर्षिता यादव, भूमिका सार्वा, समीर जैन, भरत गुप्ता, मोनेश साहू, धनेश्वर पटेल, नोमेद्र साहू, गजेंद्र मांडवी संगठन के सदस्यों का कहना है, कि आने वाले दिनों में इस मुहिम को और गति दी जाएगी तथा शहर के अन्य युवाओं को भी इस ‘‘ग्रीन आर्मी’’ से जोड़कर एक बड़ा जन-आंदोलन बनाया जाएगा।
‘‘ग्रीन आर्मी’’ के संस्थापक श्री लक्ष्मण रात्रे जी आम जनता से अपील किया है, यदि आप अपने दिवंगत परिवार जनों की स्मृति में वृक्ष लगवाना चाहते है तो वृक्ष और ट्री गार्ड ग्रीन आर्मी को दान कर अपनों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर आजीवन अपनों की स्मृति को विशाल वृक्ष के रूप में देख पायेंगे। साथ ही वृक्षदान करने की भी अपील किया गया है आप यदि वृक्ष नहीं लगा पा रहें तो हम अपनी ग्रीन आर्मी के युवाओं की मदद से आपके सपने को सकार करेगें। सप्ताह के प्रत्येक रविवार को नवीन शासकीय संस्थानों में वृक्षारोपण किया जायेगा। आपका एक वृक्षदान हमारे पर्यावरण के संरक्षण के लिए अनमोल वरदान साबित होगा।



