Home Blog प्रदेश से बीजापुर तक पटवारियों का विरोध, लंबित मांगों पर जल्द निर्णय...

प्रदेश से बीजापुर तक पटवारियों का विरोध, लंबित मांगों पर जल्द निर्णय नहीं तो आंदोलन होगा तेज

0

              बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – राजस्व पटवारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को बीजापुर सहित प्रदेशभर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन के नाम ज्ञापन सौंपते हुए संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा। संघ ने कहा कि पदोन्नति नियमों में संशोधन, राजस्व निरीक्षक (आरआई.) के पदों पर सीधी भर्ती समाप्त करने तथा वेतन विसंगति दूर करने जैसी मांगों को लेकर पूर्व में भी कई बार ज्ञापन और पत्राचार के माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंकरलाल कतलम के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रफुल सलाम, जिला सचिव के.जी. यशवंत, सह सचिव मनीषा नागेश, कोषाध्यक्ष रेणुका गौतम, संगठन मंत्री श्रवण गुप्ता, महामंत्री रमेश मड़ी, प्रचार मंत्री संतोष तलाण्डी, मीडिया प्रभारी बीरा राजबाबू, सलाहकार जीवन सिंह कुंजाम, पनेश्वर सिंह ठाकुर, संरक्षक आत्माराम नेताम एवं एस. आर. ध्रुव सहित बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहे। संघ ने शासन से पटवारियों की पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने, पदोन्नति के लिए समय-सीमा निर्धारित करने, राजस्व निरीक्षक (आरआई.) के पदों पर सीधी भर्ती समाप्त कर रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने, भर्ती नियमों में संशोधन करने तथा पटवारियों की वेतन विसंगति का जल्द निराकरण करने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा।

Ro.No - 13895/163

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here