Home Blog बारिश के दौरान पुल के ऊपर जल स्तर बढ़ने पर राहगीरों की...

बारिश के दौरान पुल के ऊपर जल स्तर बढ़ने पर राहगीरों की आवाजाही बंद हो, यह सुनिश्चित करें अनुविभागीय अधिकारी

0
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन आज सुबह कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में बारिश के दौरान ऐसे संवेदनशील पुल-पुलियों पर आवाजाही तत्काल प्रभाव से बंद कराने के निर्देश दिए, जिन पर जल का स्तर पुल के ऊपर आ चुका हो। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने कहा कि ग्रामीण अथवा राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर पुल कदापि पार न करें। साथ ही ऐसे स्कूल, जहां बारिश के दौरान आवाजाही खतरनाक हो, उन स्कूलों के विद्यार्थियों व शिक्षकों को नजदीक के स्कूल में बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने व अध्यापन कार्य कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए, जहां सुगमता से पहुंचा जा सके।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसआईआर तथा जनगणना कार्य में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के अब तक लंबित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया।

Ro.No - 13895/163

उन्होंने प्रधानमंत्री पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्वक निराकरण करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। इसके अलावा ई-ऑफिस, ई-अटेंडेंस का नियमित रूप से उपयोग करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार तथा नियद नेल्लानार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी तरह ज्ञान भारतम पांडुलिपि, निष्क्रिय एवं डीफ बैंक एकाउंट, प्रधानमंत्री आवास योजना, खनिज न्यास निधि के तहत निर्माण कायों, नेल्लानार पंचायतों में विकास कार्य, विशेष केंद्रीय सहायता मद के तहत स्वीकृत कार्य, ग्राम स्वराज अभियान, आयुष्मान वय वंदना, स्मार्ट मीटर सहित राजस्व विभाग में लंबित एग्रीस्टैक पंजीयन के प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी तरह मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दवाइयां की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के भी निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने बस्तर मुन्ने अभियान के तहत ग्रामीणों को सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर वितरित करने के लिए शीघ्र कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसके अलावा विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं श्री ए.एस. पैकरा, अनुविभागीय अधिकारीगण तथा जिला स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के निर्देश
बैठक के उपरांत कलेक्टर जनदर्शन में आवेदकों से आवेदन प्राप्त कर कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here