पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में कांकेर पुलिस ने जुलाई 2026 के दौरान अपराध नियंत्रण, नशे के विरुद्ध अभियान, सामुदायिक पुलिसिंग, यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं पुलिस आधुनिकीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। जिले के सभी थाना-चौकी एवं पुलिस इकाइयों ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्य किए।
🔷अपराध एवं कानून व्यवस्था
– जुलाई माह में गंभीर अपराधों के 17 प्रकरण दर्ज हुए तथा 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की गई।
–
– NDPS एक्ट के तहत 01 प्रकरण में 0.420 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹21,000) जब्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
–
– आबकारी अधिनियम के 54 प्रकरणों में 58 आरोपियों की गिरफ्तारी कर 586.8 लीटर अवैध शराब (अनुमानित कीमत 1,99,647) जब्त की गई।
–
– जुआ एवं सट्टा एक्ट के 06 प्रकरणों में 34 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹56,500 नगद जब्त किए गए।
–
– कोटपा अधिनियम के 58 प्रकरणों में 11,600 की चालानी कार्रवाई की गई।
–
– थाना भानुप्रतापपुर में 505 आबकारी प्रकरणों की 3,188.935 बल्क लीटर अवैध शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया।
–
– प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत 126 प्रकरणों में 204 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
–
– लंबे समय से फरार 06 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
–
– 67 किलो गांजा तस्करी के प्रकरण में उत्तर प्रदेश से एक फरार अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
🔷 जनजागरूकता एवं सामुदायिक पुलिसिंग
– “मोर मितान–कांकेर पुलिस” अभियान के तहत 60 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 1,400 नागरिकों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात, मानव तस्करी एवं नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया।
–
– महिला रक्षा टीम ने लगभग 2,858 लोगों को जागरूक करते हुए 148 लोगों से अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया तथा महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी।
🔷 यातायात सुरक्षा
– जीरो एक्सीडेंट मिशन के अंतर्गत नशे में वाहन चलाने वाले 55 चालकों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5.07 लाख का अर्थदंड लगाया गया।
–
– अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के 443 प्रकरणों में 1.78 लाख का समन शुल्क वसूला गया।
–
– पुलिस जवानों को रेडियम जैकेट, बैटन लाइट एवं अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए।
🔷 आधुनिक एवं तकनीकी पुलिसिंग
– प्रोजेक्ट ‘दक्ष’ के तहत 14 जवानों ने ड्राइविंग स्किल प्रशिक्षण प्राप्त किया।
–
– 177 अधिकारी-कर्मचारियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया, जबकि 30 कर्मचारी प्रशिक्षणरत हैं।
🔷 नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य
– प्रोजेक्ट ‘करूणा’ के तहत एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को उपचार हेतु मानसिक चिकित्सालय भेजा गया।
–
– 04 कर्मचारियों को नशामुक्ति केंद्र भेजकर उपचार एवं पुनर्वास की व्यवस्था की गई।
–
🔷 “प्रोजेक्ट संवाद” के माध्यम से पुलिस कर्मियों एवं नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और भावनात्मक सहयोग के लिए विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
📢 पुलिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने कहा कि कांकेर पुलिस अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर अभियान चला रही है। जनसहयोग से सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना जिला पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 पर देकर पुलिस का सहयोग करें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



