उत्तर बस्तर कांकेर बस्तर मुन्ने अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा अंतागढ़ विकासखंड अंतर्गत अंदरूनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत गवाड़ी में विशेष आधार नामांकन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों का आधार नामांकन जिनका अब तक आधार कार्ड नहीं बन है उनका आधार सुनिश्चित करना है। शिविर में आधार ऑपरेटरों द्वारा बच्चों का आधार नामांकन सरल एवं सुगम तरीके से किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल सके। अभियान के दौरान अब तक 20 बच्चों का नया आधार नामांकन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला प्रशासन कांकेर द्वारा बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र बच्चों का आधार कार्ड बनने तक विशेष शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।



