Home Blog आत्मानंद विद्यालय चारामा में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास।

आत्मानंद विद्यालय चारामा में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास।

0
विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों एवं राहवीर योजना की दी गई जानकारी।
सुरक्षित यातायात का संदेश देकर विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने किया प्रेरित।

कार्यक्रम का विवरण :

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू, यातायात प्रभारी श्री दीपक साव, थाना चारामा प्रभारी श्री सुरेश राठौर की उपस्थिति में दिनांक 07 अगस्त 2026 को आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, चारामा में कांकेर पुलिस यातायात एवं थाना चारामा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सहित यातायात पुलिस एवं थाना चारामा का स्टाफ उपस्थित रहा।

Ro.No - 13954/39
विद्यार्थियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी :

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।

◽ तेज गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने तथा नशे की अवस्था में वाहन चलाने के दुष्परिणामों के बारे में समझाया गया।

विद्यार्थियों को ट्रैफिक सिग्नल, सड़क संकेतक, जेब्रा क्रॉसिंग एवं सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने के नियमों की जानकारी दी गई।

नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं इसके गंभीर परिणामों से अवगत कराया गया।

प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर आधारित प्रेरक वीडियो प्रदर्शित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

राहवीर योजना एवं डायल-112 की दी जानकारी :

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को राहवीर योजना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करने वाले नागरिकों को मिलने वाली ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि के संबंध में बताया गया।

साथ ही आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 की आपातकालीन सेवा के बारे में भी जानकारी दी गई।

जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश :

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का स्वयं पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा दूसरों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

📢 कांकेर पुलिस का संदेश

“सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा — यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here