Home Blog घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार ।

0
उजियारा अभियान के तहत बान्दे पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
आरोपी के कब्जे से 4.300 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग 2.10 लाख एवं बिक्री रकम 500 जब्त ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः

जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना बान्दे पुलिस एवं 94वीं बटालियन BSF बान्दे की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Ro.No - 13954/39
घटना का विस्तृत विवरण :

दिनांक 06.08.2026 को बान्दे पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुरेनार लोहारपारा निवासी सालिक राम आंचला, पिता स्व. सोमा आंचला, उम्र 50 वर्ष अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है।

मुखबिर सूचना पर थाना बान्दे पुलिस एवं 94वीं बटालियन BSF बान्दे की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कुरेनार लोहारपारा में विधिवत रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी सालिक राम आंचला के कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा 4.300 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 2,10,000/- तथा गांजा बिक्री की रकम 500/- बरामद कर जब्त की गई।

◽ मामले में थाना बान्दे में अपराध क्रमांक 61/2026, धारा 20(बी) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी :

सालिक राम आंचला, पिता स्व. सोमा आंचला, उम्र 50 वर्ष, निवासी कुरेनार लोहारपारा, थाना बान्दे, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

जब्त सामग्री :

🔸 4.300 किलोग्राम गांजा – अनुमानित कीमत 2,10,000/-
🔸 गांजा बिक्री की रकम – 500/-

पुलिस टीम :

निरीक्षक रामचन्द्र साहू, थाना प्रभारी बान्दे; उप निरीक्षक विवेक वर्मा; सहायक उप निरीक्षक देवनारायण बंजारे; प्रधान आरक्षक 190 सूर्यदेव कुंजाम; आरक्षक 1241 यशवंत मंडावी, 163 दिनेश नेताम, 1273 अमृत नेताम, 1105 मोहन दुग्गा एवं महिला आरक्षक 1104 हिरोन्दा दुग्गा।

📢कांकेर पुलिस की अपील :

अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। आम नागरिकों से अपील है कि जिले में किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा सूचना देने हेतु अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। प्राप्त प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here