Home Blog मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाख़ा ने थाना परिसर में देशभक्ति और उत्साह...

मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाख़ा ने थाना परिसर में देशभक्ति और उत्साह के साथ किया ध्वजारोहण

0
उपस्थित रहे स्टाफ के सभी लोग

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। देश के 80 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मस्तूरी थाना परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा ने थाना परिसर में विधिवत पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

Ro.No - 13954/39

समारोह में मस्तूरी थाना स्टाफ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान थाना प्रभारी सलीम खाखा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमें वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। आज हमारी जिम्मेदारी है कि हम देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखें।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

थाना प्रभारी ने सभी लोगों से स्वतंत्रता दिवस को आपसी प्रेम, सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि की कामना के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here