Home Blog ग्राम पंचायत भरारी में सरपंच रेखा द्वारिका टंडन ने किया ध्वजारोहण दिए...

ग्राम पंचायत भरारी में सरपंच रेखा द्वारिका टंडन ने किया ध्वजारोहण दिए ग्राम वासी एवं क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं तथा बधाई

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरारी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत भवन में भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सरपंच श्रीमती रेखा द्वारिका टंडन ने ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ध्वजारोहण किया।

Ro.No - 13954/39

इसके पश्चात शासकीय हाई स्कूल, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय उपस्वास्थ्य केंद्र, शासकीय आयुर्वेदिक अस्पताल एवं मिडिल स्कूल में भी ध्वजारोहण किया गया। मिडिल स्कूल में शाला विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी पटेल, प्रायमरी स्कूल में शाला विकास समिति अध्यक्ष लकेश्वर कैवर्त, शारदा विद्या मंदिर में इवगेश पटेल तथा सेवा सहकारी समिति मर्या. भरारी पं.क्र. 558 में अध्यक्ष द्वारिका टंडन ने ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में सरपंच रेखा द्वारिका टंडन उपसरपंच उमाशंकर पटेल, सचिव मोहित बर्मन, पटवारी दीपक मिश्रा, संस्था प्रबंधक जगजीवन कुर्रे सहित पंचगण, शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानिन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

पूरे गांव में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल रहा। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता, शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ हुआ। अंत में सरपंच रेखा द्वारिका टंडन ने उपस्थित ग्राम वासियों तथा क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here