Home Blog स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में बीएमओ डा अनिल कुमार ने शान से लहराया...

स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में बीएमओ डा अनिल कुमार ने शान से लहराया तिरंगा

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने पूरे सम्मान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित स्टॉप के साथ ग्राम के अन्य लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान प्रकट किया।

Ro.No - 13954/39

इस दौरान मस्तूरी बीएमओ डॉ. अनिल कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी और उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से मिली है। उनके आदर्शों को याद करते हुए हमें देश की सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर बीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र के सभी अधिकारी-कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे, एकता और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
ध्वजारोहण के दौरान पूरा स्वास्थ्य केंद्र परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। तिरंगे को सलामी देते हुए सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here