प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। मस्तूरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हुई। विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन ने पूरे सम्मान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान प्रकट किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उनके बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राघवेंद्र सिंह ने की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमें वीर शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली है। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह नजर आया। भारत माता और तिरंगे के जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम ने सभी के मन में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दिनेश सराफ व्यवस्थापक सरोज राठौर सह सचिव के साथ वैशाखू सोनी राजेंद्र सोनी रेवाराम यादव प्राचार्य संतोष पांडेय, सभी आचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं ग्रामवासी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सीमा राठौर ने किया



