Home Blog कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच की महिला प्रकोष्ठ ने उल्लासपूर्वक मनाया सावन उत्सव

कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच की महिला प्रकोष्ठ ने उल्लासपूर्वक मनाया सावन उत्सव

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी।। समाज सेवा में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ के महिला प्रकोष्ठ द्वारा मध्यनगरीय चौक स्थित नगर कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ सावन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम संयोजिका एवं मंच की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. रश्मि लता मिश्रा ने बताया कि आयोजन में समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। सावन उत्सव के दौरान महिलाओं का उत्साह और उमंग देखते ही बनता था।

Ro.No - 13954/39

कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया। माचिस की एक तीली से अधिक से अधिक मोमबत्तियां जलाने के खेल में सीमा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मीनू दुबे, ममता पाण्डेय एवं अनामिका बाजपेयी द्वितीय रहीं। वहीं सर्वाधिक मत प्राप्त कर श्रीमती सुमन अवस्थी ने सावन सुंदरी का खिताब जीता। डॉ. श्रीमती अर्पणा मिश्रा फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि श्वेता, ममता एवं अनामिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। हाउसी सहित अन्य आकर्षक खेलों का भी आयोजन हुआ।

इस अवसर पर रत्ना पांडेय, श्रद्धा तिवारी सहित महिलाओं ने शिव भजन एवं सावन गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के सकारात्मक पहलू के रूप में डॉ. अर्पणा मिश्रा ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में मीनू दुबे, अर्चना शुक्ला, शशि, अर्चना तिवारी सहित विभिन्न महिला संगठनों की सदस्याएं उपस्थित रहीं। वहीं सुमन अवस्थी, संजना मिश्रा, श्रद्धा तिवारी, अलका तिवारी, रुचि तिवारी, भारती पांडेय, अर्चना पांडेय, मृदुला अवस्थी, रत्ना पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here