Home Blog बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने बीजापुर की समीक्षा कर दिए निर्देश

बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने बीजापुर की समीक्षा कर दिए निर्देश

0
बस्तर मुन्ने के तहत शत-प्रतिशत सैचुरेशन और राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह ने बीजापुर के इंद्रावती सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ‘बस्तर मुन्ने’ के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को चिन्हित 31 सेवाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने और पोर्टल में एंट्री पूर्ण करने के कलेक्टर विश्व दीप व जिला पंचायत सीईओ नाम्रता चौबे वह अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए।

कमिश्नर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने, जाति-निवास प्रमाण पत्र, वनाधिकार, फौती नामांतरण और अतिक्रमण संबंधी मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Ro.No - 13954/39

इसके बाद कमिश्नर ने भोपालपट्टनम पहुंचकर एसडीएम, तहसील, जनपद पंचायत, शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील रिकॉर्ड रूम को निर्वाचन के स्ट्रांग रूम की तर्ज पर सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने अधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ आम जनता को बेहतर लोक सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान नम्रता चौबे, जागेश्वर कौशल, यशवंत नाग सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here