Home Blog जांजगीर-चांपा में खेलों का महाकुंभ शुरू, पांचों संभागों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

जांजगीर-चांपा में खेलों का महाकुंभ शुरू, पांचों संभागों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

0
हैंडबॉल और मलखम्ब के मुकाबलों में प्रदेशभर के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 400 से ज्यादा खिलाड़ी, ऑफिशियल्स और व्यवस्थापक जुटे

जांजगीर-चांपा में भव्य रूप से हुआ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
स्थानीय हाईस्कूल मैदान में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का गरिमामय शुभारंभ हुआ। इस चार दिवसीय महाकुंभ में प्रदेश के पांचों प्रमुख संभागों (बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा) के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के अंतर्गत हैंडबॉल (14 वर्ष बालक-बालिका) तथा मलखम्ब (14, 17, 19 वर्ष बालक-बालिका) के मुकाबले खेले जा रहे हैं। आयोजन में 288 से अधिक खिलाड़ी और 125 ऑफिशियल्स एवं व्यवस्थापक सहित कुल 400 से अधिक सहभागिता दर्ज की गई है।

Ro.No - 13954/39

समारोह की मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद माननीय श्रीमती कमलेश जांगड़े जी थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री नारायण चंदेल जी एवं जिला कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने की। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष जिला पंचायत गगन जयपुरिया, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा इंजी. रवि पाण्डेय, युवा आयोग प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं राज्य उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, जिला महामंत्री नंदनी राजवाड़े, भाजपा संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव एवं उपाध्यक्ष न.पा.प. जांजगीर-नैला मोहन यादव सहित सभापति गुड्डू कहरा, योगेश चौरसिया, पंकज कहरा, प्रीति सिंह, हैंडबाल सचिव जितेंद्र तिवारी और गोपेश्वर कहरा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदना/स्वागत गीत के साथ हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सांसद महोदया ने ध्वजारोहण किया। मास्टर ऑफ सेरेमनी श्री रमेश तिवारी के मार्गदर्शन में आकर्षक मार्च पास्ट निकाला गया तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी शिक्षा दिनकर ने सभी प्रतियोगियों को निष्पक्ष खेल भावना की शपथ दिलाई।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का सफल मंच संचालन व्याख्याता श्री दीपक कुमार यादव एवं श्रीमती प्रियंबदा गौराहा ने संयुक्त रूप से किया।

आयोजन को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.के. सिन्हा, ए.डी.एस.ओ. प्रमुख प्रबंधक चंद्रशेखर महतो, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक रमेश तिवारी, प्रमोद तिवारी, अशोक साहू, केशव साहू, रविकांत राठौर, डॉ. धनमत महंत, मंजुला पांडे, प्रीतम गरेवाल, सेवानिवृत्त व्या.शि. प्रेमलाल पांडेय, प्राचार्य ओ.पी. जायसवाल, रविंद्र गोस्वामी, अनुभव तिवारी विश्वरतन शर्मा, अमितेश राठौड़ तथा जोन प्रबंधक राकेश गरेवाल, पुष्कर दिनकर आदि का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here