Home Blog पवित्र रक्षा सूत्र से बंधा विश्वास, विधायक रेणुका सिंह ने कहा –...

पवित्र रक्षा सूत्र से बंधा विश्वास, विधायक रेणुका सिंह ने कहा – श्रेष्ठ मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी यह राखी

0
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने पवित्रता एवं श्रेष्ठ जीवन का संकल्प दिलाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह को बांधा रक्षा सूत्र

भरतपुर-सोनहत। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास से परे आध्यात्मिकता एवं संस्कारों का सुंदर संदेश देखने को मिला। ब्रह्माकुमारी बहनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहन रेखा जी, बहन ममता जी एवं बहन आशा जी ने आत्मीयता के साथ रेणुका सिंह को राखी बांधी। राखी बांधने के दौरान वातावरण में आध्यात्मिकता, भाईचारे और आत्मीय स्नेह की अनुभूति हुई। ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षाबंधन के माध्यम से पवित्रता, सद्भाव और श्रेष्ठ कर्मों की ओर बढ़ने का संदेश भी दिया।

Ro.No - 13954/39
रेणुका सिंह ने कहा — “यह रक्षा सूत्र मुझे हमेशा श्रेष्ठ मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा ”

इस अवसर पर विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, “राखी के इस पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी बहनों की निस्वार्थ ईश्वरीय सेवा को नमन करती हूं। आज ब्रह्माकुमारी बहन रेखा जी, बहन ममता जी एवं बहन आशा जी ने जो पवित्रता का रक्षा सूत्र मुझे बांधा है, वह मेरे लिए केवल राखी नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, संस्कार और श्रेष्ठ जीवन का संकल्प है। यह पवित्र रक्षा सूत्र मुझे सदैव श्रेष्ठ मार्ग पर चलने और समाज व जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देता रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सुरक्षा, प्रेम और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है।
विधायक रेणुका सिंह ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में प्रेम, शांति, सुख और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here