Home Blog मलखंभ प्रतियोगिता के चैंपियन बने सूरज यादव

मलखंभ प्रतियोगिता के चैंपियन बने सूरज यादव

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13954/39

मस्तूरी। नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति दुर्गा चौक मस्तूरी के तत्वाधान में आयोजित मलखंभ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के करीब 40 प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, संतुलन, फुर्ती और शानदार कलाबाजी का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने मलखंभ पर एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। कठिन अभ्यास और बेहतरीन प्रदर्शन के बीच सूरज यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का चैंपियन खिताब अपने नाम किया। सूरज यादव की उत्कृष्ट प्रतिभा और साहसिक प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायकों ने उन्हें प्रथम स्थान प्रदान किया।

चैंपियन बनने पर सूरज यादव को प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये नगद राशि एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते हुए सूरज यादव ने आयोजक समिति और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी मलखंभ जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने की बात कही।

आयोजकों ने कहा कि मलखंभ प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति के सदस्यों ने प्रतिभागियों एवं उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता ने मस्तूरी क्षेत्र में खेल और पारंपरिक व्यायाम के प्रति युवाओं के उत्साह को भी उजागर किया।

आयोजन में प्रमुख रूप से प्रकाश अवस्थी संतोष शुक्ला मोनू यादव दुर्गेश यादव गोलू पांडे आशीष अवस्थी ओम प्रकाश यादव,मनीष अवस्थी हेमू गुप्ता प्रभात अवस्थी, राधे मोहन शुक्ला राघव शुक्ला दीपू बंगाली समर अवस्थी कान्हा अवस्थी अमर अवस्थी बाबा यादव गौरव यादव तथा दुर्गोत्सव समिति के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here