Home Blog हिर्री में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई, भजनों से भक्तिमय...

हिर्री में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई, भजनों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। मस्तूरी के समीप ग्राम हिर्री स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी का सुंदर श्रृंगार कर भक्तों के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

Ro.No - 13954/39

कार्यक्रम के दौरान पंडित ओमशंकर शर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मुख्य यजमान के रूप में कौशिक साहू- चन्द्रिका साहू एवं गोवर्धन प्रसाद साहू-सरस्वती साहू ने पूजा में सहभागिता की। मंदिर पहुंचे श्रद्धालु भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

वहीं मंदिर परिसर में शाम 5 बजे से मानस मंडलियों द्वारा कृष्ण भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य गायक कलाकार अश्विनी साहू, देवनारायण साहू, बबलू निषाद, डॉ. रामू पटेल, मुकुदराम साहू, उज्ज्वल पटेल, भुनेश्वर साहू, कोमल साहू, दीपचंद दुबे, हेमंत साहू सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवानिवृत् प्रशासनिक अधिकारी गोवर्धन साहू की विशेष योगदान रहा

कार्यक्रम में टीकाराम साहू, हीरालाल साहू, मनीष साहू, गणेश साहू, केतन, अजित, किशन, समारू साहू सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया। जन्माष्टमी पर्व को लेकर नवयुवक-नवयुवतियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। देर शाम तक श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here