रात के अंधेरे में कार से अवैध शराब की तस्करी करते 03 आरोपी गिरफ्तार। तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार कीमती लगभग ₹3 लाख जब्त।
आरोपियों के कब्जे से 132.360 लीटर अंग्रेजी शराब, कीमत ₹73,320 बरामद। ₹25,000 नगद एवं 03 मोबाइल फोन, कीमत ₹1,20,000 जब्त।
कुल जप्त सामग्री की कीमत ₹5,18,320।
घटना का विवरण:-
जिला उत्तर बस्तर कांकेर के पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में नशे के विरुद्ध “उजियारा” अभियान के तहत थाना कोरर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 05 एवं 06 सितंबर 2026 की दरमियानी रात अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चिल्हाटी चौक मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 05 M 7788 को रोककर तलाशी ली गई।
कार में सवार प्रेम कुमार सिन्हा, उमेंद्र बघेल एवं रोहित देवांगन के कब्जे से 7 पेटी सिंबा एक्स्ट्रा स्ट्रांग बीयर, 8 पेटी जम्मू स्पेशल व्हिस्की एवं 1 पेटी इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब, कुल 132.360 लीटर, कीमत ₹73,320 बरामद की गई।
इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से ₹25,000 नगद एवं 03 स्मार्टफोन मोबाइल, कीमत ₹1,20,000 भी जब्त किए गए। शराब परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, कीमत लगभग ₹3 लाख, सहित कुल ₹5,18,320 की संपत्ति विधिवत जब्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी
1. प्रेम कुमार सिन्हा, पिता रामनाथ सिन्हा, उम्र 28 वर्ष, ग्राम करिहा, थाना चारामा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
2. उमेंद्र बघेल, पिता संतराम बघेल, उम्र 27 वर्ष, ग्राम बागडूंगरी, थाना नरहरपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
3. रोहित देवांगन, पिता गोवर्धन देवांगन, उम्र 32 वर्ष, दुर्गा चौक जगदलपुर, थाना कोतवाली जगदलपुर, जिला बस्तर (छ.ग.)।
जप्ती का विवरण
स्विफ्ट डिजायर कार CG 05 M 7788 , लगभग कीमत ₹3,00,000 ।
132.360 लीटर अंग्रेजी शराब — ₹73,320
नगद राशि — ₹25,000
03 मोबाइल फोन — ₹1,20,000
कुल जप्ती — ₹5,18,320
पुलिस टीम
थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ऋषभ वाजपेई, सहायक उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक 656 कन्हैयालाल पटेल, प्रधान आरक्षक 76 टिकेश कुमार मरकाम, प्रधान आरक्षक 138 लोकेश कुमार रावते, आरक्षक प्रेम सिंह टेकाम, भारत दुग्गा, रविंद्र मंडावी एवं तिलक मेश्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📢 कांकेर पुलिस की अपील :-
अवैध शराब एवं नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस और आम जनता का सहयोग आवश्यक है। किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस को दें।
📞 अपराध हेल्पलाइन: 94791-55125
आपके द्वारा दी गई सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



