Home Blog मिशन रक्षक कार्यक्रम के तहत भानुप्रतापपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ ।

मिशन रक्षक कार्यक्रम के तहत भानुप्रतापपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ ।

0

फारेस्ट ग्राउंड में 56 युवा ले रहे निःशुल्क प्रशिक्षण ।
युवाओं को अवसर, तैयारी को दिशा और लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग ।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री शेर बहादुर सिंह के पर्यवेक्षण में भानुप्रतापपुर स्थित फारेस्ट ग्राउंड में “मिशन रक्षक” प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम में वर्तमान में कुल 56 प्रशिक्षणार्थी नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Ro.No - 13954/39

युवाओं को रोजगार एवं भर्ती के लिए तैयार करना उद्देश्य :-“ मिशन रक्षक” का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को पुलिस एवं विभिन्न सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण, उचित मार्गदर्शन एवं बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है।

प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ लिखित परीक्षा की तैयारी भी कराई जा रही है, जिससे वे भर्ती प्रक्रिया में आत्मविश्वास के साथ शामिल हो सकें।

प्रशिक्षणार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, शारीरिक एवं मानसिक दक्षता तथा जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

विभिन्न पुलिस एवं सुरक्षा बलों की भर्ती की तैयारी :- मिशन रक्षक के अंतर्गत युवाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस, बस्तर फाइटर्स, सीएएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ, अग्निवीर सहित विभिन्न पुलिस एवं सुरक्षा बलों की भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है।

शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा का प्रशिक्षण :- प्रशिक्षणार्थियों को भर्ती प्रक्रिया में आवश्यक 100 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद एवं ऊंची कूद सहित विभिन्न शारीरिक दक्षता गतिविधियों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है।साथ ही लिखित परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रमुख विषयों, सामान्य ज्ञान एवं परीक्षा की रणनीति से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण की व्यवस्था :- कांकेर पुलिस द्वारा जिले के कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ एवं पखांजूर में “मिशन रक्षक” के तहत प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है, ताकि जिले के अधिक से अधिक युवा इस पहल का लाभ उठा सकें और पुलिस एवं सुरक्षा बलों में भर्ती के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सकें।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के नेतृत्व में जिले के युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़ने, उनकी प्रतिभा एवं क्षमता को निखारने तथा उन्हें रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here