Home Blog पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू की मांग को लेकर UFBU रायगढ़ इकाई...

पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू की मांग को लेकर UFBU रायगढ़ इकाई हड़ताल पर

0

रायगढ़ । यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देशभर के करीब 8 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी आज शुक्रवार यानी 11 सितंबर को अपनी विभिन्न न्यायोचित मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में रायगढ़ ईकाई भी SBI मेन ब्रांच केवड़ाबाडी के सामने एक दिवसीय हड़ताल पर है। इस दौरान बैंककर्मियों में काफी आक्रोश देखा गया और वे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए ।आपको बता दे कि हड़ताल का प्रमुख मुद्दा पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना सहित अन्य लंबित मुद्दों का तत्काल समाधान करना है।

बैंक कर्मचारी संगठनों का कहना है कि पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग लंबे समय से लंबित है और इस पर सहमति बनने के बावजूद इसके क्रियान्वयन में लगातार देरी की जा रही है। कर्मचारियों ने सरकार की मौजूदा PLI व्यवस्था को लेकर भी आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि योजना में आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो इससे बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच भेदभाव तथा विभाजन की स्थिति पैदा हो सकती है। हड़ताल के माध्यम से बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता और अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता जताई है। यूनियनों का कहना है कि बैंक कर्मचारी देश की अर्थव्यवस्था, वित्तीय समावेशन और करोड़ों ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Ro.No - 13954/39

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here