Home Blog भूफोड़ महादेव समिति हिर्री द्वारा संगीतमय सुंदरकांड की सुंदर प्रस्तुति, मंत्रमुग्ध हुए...

भूफोड़ महादेव समिति हिर्री द्वारा संगीतमय सुंदरकांड की सुंदर प्रस्तुति, मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। मस्तूरी क्षेत्र के समीप ग्राम हिर्री कला के भू फोड़ महादेव समिति के सदस्यों द्वारा मस्तूरी के अवस्थी परिवार द्वारा श्री शक्ति पूजन भंडार के शुभारंभ के शुभ अवसर पर संगीतमय श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में सुंदरकांड की संगीतमय प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। जैसे-जैसे भजन और चौपाइयों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं, पूरा वातावरण भक्तिमय होता गया।

Ro.No - 13954/39

कार्यक्रम में कलाकारों एवं मानस मंडली द्वारा सुंदरकांड की विभिन्न चौपाइयों और प्रसंगों का संगीतमय ढंग से वाचन किया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता और भक्त हनुमान के चरित्र एवं भक्ति का सुंदर वर्णन सुनकर श्रोता गण मंत्रमुग्ध नजर आए। विशेष रूप से हनुमान जी की भक्ति, समर्पण और साहस से जुड़े प्रसंगों ने श्रद्धालुओं में उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।

सुंदरकांड के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे रहे और कई अवसरों पर जय श्रीराम तथा जय हनुमान के जयघोष से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ आपसी भाईचारा और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आरती की गई। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। भू फोड़ महादेव समिति हिर्री कला के कलाकारों की प्रस्तुति की मस्तूरी तथा क्षेत्र वासियों ने सराहना की।

कलाकारों में प्रमुख रूप से भगवताचार्य प. दीप चंद दूबे, गोवर्धन साहू,रामनारायण साहू, देवनारायण साहू, बबलू निषाद, संतोष साहू, रमेश साहू, भुनेश्वर साहू,प्यारे लाल, उज्वल पटेल, संतोष साहू, छोटे, रामफल साहू, थे।

इन मानस कलाकारों का प्रभात अवस्थी प्रकाश अवस्थी प्रीतेश अवस्थी आशीष अवस्थी भगवती शुक्ला मोनू यादव संतोष शुक्ला गोलू पाण्डेय प्रतीक पाण्डेय सौरभ शुक्ला मोनू गुप्ता राजा अवस्थी, राधे मोहन शुक्ला, युवराज शुक्ला समर कान्हा अवस्थी ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here